फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman gives triple talaq her husband on phone Ulema says woman does not have this right

यूपी: महिला ने पति को फोन पर दिया तीन तलाक, उलेमा बोले- औरत के पास यह हक नहीं

Tue, 18 May 2021 11:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 May 2021 11:15 PM IST
सार

लगभग एक सप्ताह पहले उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया जिन्होंने उसके घरवालों से बदसलूकी की। इसके बाद उसकी पत्नी उसके घर से सारे जेवर और 20 हजार रुपये लेकर उनके साथ अपने मायके चली गई। दुकान से लौटकर जब उसने पत्नी को फोन किया तो उसने जेवर और नकदी देने से इनकार करते हुए फोन पर ही उसे तीन तलाक बोल दिया। 

विज्ञापन
Woman gives triple talaq her husband on phone Ulema says woman does not have this right
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुस्लिम समाज में आमतौर पर पुरुषों की ओर से ही तीन तलाक दिए जाने के मामले सामने आते हैं लेकिन शेरगढ़ इलाके में एक महिला ने पति को फोन पर तीन तलाक दे दिया। हालांकि उलेमा ने इसे शरीयत के आधार पर जायज नहीं माना है। 
विज्ञापन


उधर, पीड़ित पति की शिकायत पर एसएसपी ने भी शेरगढ़ पुलिस को जांच का निर्देश दिया है। शेरगढ़ के मोहम्मदपुर में रहने वाले शख्स ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है कि वह कपड़ों की सिलाई का काम करता है। तीन साल पहले शादी होने के बाद उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती थी और विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। 
विज्ञापन


लगभग एक सप्ताह पहले उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया जिन्होंने उसके घरवालों से बदसलूकी की। इसके बाद उसकी पत्नी उसके घर से सारे जेवर और 20 हजार रुपये लेकर उनके साथ अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से लौटकर जब उसने पत्नी को फोन किया तो उसने जेवर और नकदी देने से इनकार करते हुए फोन पर ही उसे तीन तलाक बोल दिया। 

औरत को तीन तलाक देने का हक नहीं 

वैसे तो औरत को तलाक देने का हक नहीं है लेकिन अगर निकाह के वक्त ही करार में शौहर ने उसे तलाक देने का अख्तियार दिया हो तो बीवी उसे तफवीजे तलाक देकर आजादी हासिल कर सकती है।- मुफ्ती खुर्शीद आलम, शहर इमाम शाही जामा मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed