फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman gives birth to strange child in Pilibhit

महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म: कमर से नीचे का हिस्सा मछली जैसा, लोग बोले- जलपरी; देखें तस्वीर

Sun, 03 Sep 2023 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 04:18 PM IST
सार

गजरौला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने विचित्र नवजात को जन्म दिया। उसकी शारीरिक बनावट अचंभित करने वाली थी। उसके शरीर का ऊपर हिस्सा इंसान जैसा था, लेकिन कमर से नीचे मछली जैसा था। जन्म के चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman gives birth to strange child in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। सरकारी अस्पताल में जन्मे विचित्र बच्चे की जानकारी होने पर उसे देखने वालों का तांता लग गया। उसकी शारीरिक बनावट देख हर कोई अचंभित रह गया। हालांकि चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार के लोग गर्भवती महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। रात करीब 10 बजे महिला का सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन नवजात को देख अस्पताल स्टाफ व महिला के परिवारवाले हैरान रह गए। 
विज्ञापन



 

नीचे का धड़ मछली जैसा 

नवजात का शरीर तो इंसान की तरह था, लेकिन नीचे का धड़ मछली के आकार था। उसके पैर नहीं थे। नीचे का धड़ मछली के आकार का होने से लोग उसे जलपरी और मछली का जैसा बता रहे थे। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों के अलग-अलग मत रहे। 

महिला के परिवार वालों ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10:00 बजे जन्म होने के चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। अस्पताल की एएनएम विमला गंगवार ने बताया कि इस नवजात बच्चे का जन्म नॉर्मल था। अपने जीवन काल में पहली बार ऐसा बच्चा देखा है। हालांकि चार घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed