फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman given wrong treatment after delivery

Bareilly News: प्रसव के बाद महिला का कर दिया गलत इलाज, कमर के नीचे के अंगों ने काम करना किया बंद

Sat, 27 Jul 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Woman given wrong treatment after delivery
मीरगंज। प्रसव के बाद महिला का गलत इलाज कर दिया। अब कमर के नीचे के अंग ने काम करना बंद कर दिया तो थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने झोलाछाप के खिलाफ उपजिलाधिकारी मीरगंज से शिकायत की है। मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित राकेश कुमार निवासी अब्दुल्ला गंज ने बताया कि 13 जुलाई को उनकी पत्नी शांति देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो वह उसे शादी हाॅल के पास क्लीनिक पर ले गए, जहां भर्ती किए जाने पर पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। वहां चार दिनों तक ड्रिप व इंजेक्शन लगता रहा। उसके बाद महिला झोलाछाप ने उसे छुट्टी दे दी। पीड़ित ने बताया कि अब उसकी पत्नी के कमर के नीचे के अंग ने काम करना बंद कर दिया। वह चारपाई पर पड़ी है। उठना-बैठना भी नहीं हो पा रहा है। इस सिलसिले में जब उसने गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया तो झोलाछाप ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि झोलाछाप के कोई वैध दस्तावेज नहीं है। वह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। मामले में शिकायत मिलने पर एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह को जांच कर कार्रवाई के संबंध में निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

मामले की मुझे जानकारी नहीं है। इसकी शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. वागीश कुमार शर्मा, सीएचसी प्रभारी, मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed