फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman found unconscious on the roadside in Bareilly

Bareilly News: अस्पताल संचालक ने नग्न अवस्था में युवती को कार से फेंका, चेहरे पर किए वार, हालत गंभीर

Wed, 17 Sep 2025 04:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Sep 2025 04:17 PM IST
सार

बदायूं जिले की रहने वाली युवती बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बुधवार को निर्वस्त्र अवस्था में बेसुध पड़ी मिली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। होश आने पर उसने एक अस्पताल संचालक पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
woman found unconscious on the roadside in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे के जीरो पॉइंट के पास अस्पताल संचालक चलती कार से नग्न अवस्था में एक युवती को फेंक कर भाग गया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे नग्न अवस्था में युवती के जीरो प्वाइंट के पास पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


युवती ने होश में आने पर बताया कि वह बदायूं के बिल्सी की रहने वाली है। पुलिस जांच में सामने आया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर करोड़ निवासी श्रीपाल एक अस्पताल का संचालक है। युवती से उनकी दोस्ती थी। श्रीपाल पहले से ही शादीशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाकर कार में ले गया युवक 
दोनों के बीच संबंध अच्छे होने पर श्रीपाल ने उसे किराये पर कमरा दिलवाया। यहां पर वह अक्सर मिलने आता रहता था। मंगलवार रात में वह युवती के पास पहुंचा। युवती ने अपना स्वास्थ्य खराब होने की बात कही। युवती ने बताया कि श्रीपाल ने उसको इंजेक्शन लगाया और फिर कार में ले गया। कार में उसको एक और इंजेक्शन लगाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

श्रीपाल ने उसके चेहरे पर भी कई वार किए और उसको चलती कार से जीरो प्वाइंट के पास फेंक दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने युवती से उसके पिता को एक शपथ पत्र भी दिलवाया था। इसमें लिखा था कि उससे परिवार के किसी भी सदस्य का कोई सरोकार नहीं है। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रीपाल युवती से छुटकारा पाना चाहता था। इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed