फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman found infected with leptospirosis, surveillance started

Bareilly News: लेप्टोस्पायरोसिस की चपेट में मिली महिला, सर्विलांस शुरू

Sat, 09 Nov 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman found infected with leptospirosis, surveillance started
बरेली। डेंगू, मलेरिया के मामले अभी थमे नहीं हैं। वहीं, अब जिले में एक महिला लेप्टोस्पायरोसिस की चपेट में मिली है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के 24 घंटे बाद मरीज और उनके परिजनों का सर्विलांस शुरू हुआ। शनिवार को मरीज समेत आसपास के घरों में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ के सिमरा गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला को बुखार और शरीर में दर्द के साथ कई अन्य परेशानियां थीं। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया और दवाएं लीं पर उनका कोई असर नहीं हुआ। संदिग्ध लक्षण उभरने पर महिला का सैंपल डेंगू और लेप्टोस्पायरोसिस जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें लेप्टोस्पायरोसिस के चपेट में होने की पुष्टि हुई। संक्रमण की पुष्टि के बाद जिला अस्पताल लैब ने इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम सेल (आईडीएसपी) को सूचना दी। नियमानुसार सर्विलांस की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक इस वर्ष अब तक जिले में लेप्टोस्पायरोसिस के दो मरीज मिले हैं। इससे पूर्व सुभाषनगर का एक युवक भी करीब दो माह पूर्व चपेट में मिला था। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गया है। अब संक्रमित महिला के गांव में सर्विलांस होगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed