फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies due to electrocuted by water heating rod in bareilly

Bareilly News: पानी गर्म करने वाली रॉड से महिला को लगा करंट, मौत

Thu, 27 Nov 2025 02:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 27 Nov 2025 02:30 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में पानी गर्म करने वाली रॉड से करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Woman dies due to electrocuted by water heating rod in bareilly
फाइल फोटो मृतक पूजा

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में बाथरूम में नहाने गई महिला को पानी गर्म करने वाली राॅड से करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला परा निवासी गोपाल की पत्नी पूजा (25) बुधवार सुबह टब में पानी गर्म करने के लिए राॅड लगा दी। बाथरूम में नहाने के लिए गई। इस दौरान राॅड निकालते ही उसे करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन


परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजन उसे बरेली लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को घर ले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। महिला को दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ा बेटा छह वर्ष और छोटा बेटा पांच वर्ष का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed