फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Sun, 11 Jan 2026 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband accused of murder
नवाबगंज फोटो 1 मृतका प्रियंका का फाइल फोटो
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के गांव असुआ में शुक्रवार रात विवाहिता प्रियंका (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर प्रियंका की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की है। घटना के बाद से विवाहिता के परिजन घर से भाग गए। यहां एकत्र हुए ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ने 2018 में प्रेम विवाह किया था।
पीलीभीत के गजरौला थाने के आमडा गांव निवासी सुनील ने बताया कि क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव असुआ के अशोक कुमार से बहन प्रियंका ने 2018 में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद प्रियंका को दो बच्चे भी थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने फोन कर अनहोनी की जानकारी दी तो वह पहुंचे तो विवाहिता का शव कमरे में था। यह देख सुनील का विवाहिता के पति से नोकझाेंक हो गई। सुनील ने कॉल कर पुलिस को बुलाया, तब तक ससुराली भाग गए। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के भाई सुनील और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रियंका की उसके पति अशोक ने गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed