फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies under suspicious circumstances dowry death alleged in Bareilly

बरेली: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पांच महीने पहले हुई थी शादी, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 15 Sep 2026 05:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, क्योलड़िया (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, क्योलड़िया (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 15 Sep 2026 05:09 PM IST
सार

बरेली जिले के ज्योतजागीर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances dowry death alleged in Bareilly
प्रियंका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ज्योतजागीर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटी के गले पर रस्सी के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

गांव ज्योति जागीर निवासी सोनू कुमार का विवाह 27 अप्रैल 2026 को थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कोकीली गांव की प्रियंका (22 वर्ष) के साथ हुआ था। मंगलवार की सुबह प्रियंका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के पिता तुलाराम ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। इसके बावजूद भी शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी के ससुराल वाले कम दहेज से नाराज होकर लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रियंका को प्रताड़ित किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले ही मायके से आई थी विवाहिता 
उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही प्रियंका अपने मायके से अपनी ससुराल आई थी। आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह उसके ससुरालयों ने उसे साड़ी के सहारे कुंडे में लटका कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। विवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मृतका के पति सोनू कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed