फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies five months after love marriage family members create ruckus in police station in Bareilly

Bareilly News: प्रेम विवाह के पांच माह बाद युवती की मौत, एंबुलेंस रोककर परिजनों का थाने में हंगामा

Tue, 18 Nov 2025 07:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 07:04 AM IST
सार

विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने पति व ससुर पर हत्या का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
woman dies five months after love marriage family members create ruckus in police station in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम विवाह के पांच महीने बाद युवती की संदिग्ध हालात में महाराष्ट्र के पुणे में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुणे से शव बरेली लाने के बाद सोमवार को ससुराली उसे दफन करने के लिए ले जा रहे थे। मृतका के मायके वालों ने रास्ते में एंबुलेंस को रोक लिया और हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में हंगामा कर दिया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मृतका के पति नवी हसन और ससुर गुलाम रसूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी मीम बानो ने बताया कि उनकी बेटी मेहराज ने जून 2025 में मोहनपुर निवासी नवी हसन से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद दोनों महाराष्ट्र के पूणे चले गए। वहां नवी हसन हेयर ड्रेसर का काम करता था। 
विज्ञापन


दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप 
मीम बानो का कहना है कि विवाह के बाद नवी के पिता गुलाम रसूल ने 10 लाख रुपये और कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर मेहराज को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मेराज ने इस बारे में बताया। मेराज तीन माह की गर्भवती थी। रविवार को एक मोबाइल कॉल के जरिये उनको सूचना मिली के नवी हसन और उसके पिता ने मेराज की हत्या कर दी है। शव लेकर बरेली गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुभाषनगर जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध मौत महाराष्ट्र के पुणे में हुई है। मृतका की मां की तहरीर पर शून्य क्राइम नंबर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए इसे पुणे ट्रांसफर किया जा रहा है।

आरोपी पक्ष बोला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
मृतका के पति नवी हसन ने बताया कि शुक्रवार शाम मेराज की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मेहराज की मौत हो गई। शव लेकर वह दफन के लिए बरेली आया। मेहराज के परिवार वालों को इस संबंध में सूचना दी गई थी। सोमवार को शव दफन के लिए जाते समय मेहराज के परिवार वालों ने रोक लिया और आरोप लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed