फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies five months after love marriage, family creates ruckus at police station

Bareilly News: प्रेम विवाह के पांच माह बाद युवती की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Tue, 18 Nov 2025 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Woman dies five months after love marriage, family creates ruckus at police station
बरेली। प्रेम विवाह के पांच महीने बाद महाराष्ट्र के पुणे में संदिग्ध हालात में युवती की मौत हो गई। पुणे से शव लाने के बाद सोमवार को ससुराली उसे दफन करने ले जा रहे थे। इस बीच मृतका के मायके वालों ने रास्ते में एंबुलेंस को रोक लिया और हत्या करने के बाद शव ठिकाने लगाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में हंगामा कर दिया। सुभाषनगर थाना पुलिस ने मृतका के पति नवी हसन और ससुर गुलाम रसूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना की मीम बानो ने बताया कि उनकी बेटी मेहराज ने जून में मोहनपुर निवासी नवी हसन से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों महाराष्ट्र के पुणे चले गए। वहां नवी हसन सैलून में काम करता था। विवाह के बाद नवी के पिता गुलाम रसूल ने 10 लाख रुपये और कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर मेहराज को प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मेहराज ने इस बारे में बताया। वह तीन माह की गर्भवती थी। रविवार को एक मोबाइल कॉल के जरिये उनको सूचना मिली कि नवी हसन और उसके पिता ने मेहराज की हत्या कर दी है। शव लेकर बरेली गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुभाषनगर जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की मौत महाराष्ट्र में हुई है। मृतका की मां की तहरीर पर शून्य क्राइम नंबर पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए इसे पुणे ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष बोला, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
मृतका के पति नवी हसन ने बताया कि शुक्रवार शाम मेहराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां मेहराज की मौत हो गई। शव लेकर वह दफन करने के लिए बरेली आया। मेहराज के परिजनों को इसकी सूचना दी गई थी। सोमवार को शव दफनाने के लिए जाते समय मेहराज के परिजनों ने आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed