फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies due to wall collapses due to storm and rain in Bareilly

बरेली में तीन की मौत: आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, अलग-अलग हादसों में गई दो महिलाओं और बच्चे की जान

Thu, 17 Sep 2026 03:17 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 17 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

बरेली जिले में बृहस्पतिवार सुबह आंधी-बारिश के दौरान सिरौली और सीबीगंज इलाके में दीवार गिरने से हादसे हो गए। इससे दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। 

विज्ञापन
woman dies due to wall collapses due to storm and rain in Bareilly
दीवार गिरने से महिला की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार सुबह आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। आंधी-बारिश के कारण सीबीगंज और सिरौली इलाके में दीवार गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची घायल हुई है। सिरौली क्षेत्र के गांव अंजनी में दीवार गिरने से महिला सुदामा देवी और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि रिया नाम की बच्ची घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन

सीबीगंज क्षेत्र के बल्लाकोठा गांव में दीवार गिरने से गणेशी देवी (25) की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा डालने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी चलने लगी और मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। हादसा होते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें- बरेली में फिर बदला मौसम: तेज हवा के साथ हुई बारिश, पेड़ और खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। गणेशी देवी के पति कृष्ण पाल औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। उनके दो पुत्र आयान (सात वर्ष), सुजान (ग्यारह माह) और एक पुत्री नंदनी (पांच वर्ष) हैं। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर सीबीगंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। राजस्व टीम ने भी जायजा लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

शहर के 12 फीडर प्रभावित 
शहर के करीब 12 फीडर आंधी-बारिश से प्रभावित हुए हैं। जिले में करीब 15 पोल और इतनी ही जगह पेड़ टूटने से सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ है। उपकेंद्रों में पानी भरने व तार टूटने से शहर समेत जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। किला क्षेत्र में स्वाले नगर में रोड पर बरसों पुराना पेड़ गिर गया है। इससे दिल्ली हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। 33 केवी मढ़ीनाथ की लाइन ब्रेकडाउन में होने के कारण उपकेंद्र से पोषित सभी पोषक बंद है। सप्लाई नॉर्मल होने में लगभग चार से पांच घंटे का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed