फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman kicked in private parts case registered against six accused in Bareilly

बरेली: टेंपो हटाने को लेकर विवाद, महिला के निजी अंग पर मारी लात, छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 17 Sep 2026 01:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 17 Sep 2026 01:43 PM IST
सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में टेंपो हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर ईंट से हमला किया गया। उसकी मां के निजी अंग पर भी लात मारी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
woman kicked in private parts case registered against six accused in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में टेंपो हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सिर पर ईंट से हमला करने और उसकी मां के निजी अंग पर लात मारने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक टिप्पणी भी की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन




संजयनगर निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाला कातिया उर्फ छोटू आपराधिक प्रवृत्ति का है। आरोप है कि कातिया ने टेंपो हटाने के लिए उसे धक्का दिया। विरोध करने पर कातिया ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। युवक की मां उसे बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उनके निजी अंग पर लात मार दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उन्हें मोहल्ले में नहीं रहने देगा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, 14 सितंबर को कातिया पांच अन्य लोगों के साथ दोबारा उनके मोहल्ले में पहुंचा। आरोप है कि सभी ने मोहल्ला नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed