{"_id":"670a5ee0e892ff35d70a2981","slug":"woman-dies-due-to-collision-with-speeding-bike-in-bike-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
Sat, 12 Oct 2024 05:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:13 PM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शुक्रवार रात महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुशीला देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय महिला को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी जयवीर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। शुक्रवार रात उनकी पत्नी सुशीला देवी (उम्र 48 वर्ष) अपने ही गांव जयनगर में बरखन-नवाबगंज सड़क पार कर घर जा रही थी। इसी दौरान नवाबगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की भोर सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुशीला देवी की मौत से उनके पुत्र सुनील, गौरव, नातिन चाहत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन