{"_id":"66834846c22307742902e284","slug":"woman-dies-due-to-bike-collision-bareilly-news-c-4-1-bly1039-431154-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर गांव पट्टी के पास सोमवार को बाइक की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य बाइक सवार भी घायल हो गए।
खिरका निवासी ओमपाल गंगवार के मुताबिक सोमवार शाम नेशनल हाईवे के गांव पट्टी में ढाबे के सामने रोड पार कर रहीं उनके छोटे भाई चंद्रपाल की पत्नी शिखा (30) को गांव ठिरिया खेतल निवासी बादशाह खान ने बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद वह भागने की कोशिश में आगे जा रहे दूसरे बाइक सवार जिला रामपुर के थाना स्वार के गांव विजार खाता निवासी गौरव अग्रवाल से भिड़ गया। हादसे में शिखा की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बादशाह खान और गौरव अग्रवाल घायल हो गए। वहीं, पुलिस के मुताबिक महिला युवक की बाइक पर बैठी थीं। दोनों बाइक आपस में भिड़ने से महिला उछलकर डिवाइडर पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
हाईवे के वन-वे होने से बढ़े हादसे
बहगुल पुल की मरम्मत की वजह से धनेटा फाटक से औंध कट तक हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। इससे लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। रविवार देर रात इसी जगह सड़क हादसे में औंध के युवक की मौत हो गई थी। संवाद