फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies after being forced to drink acid over unmet dowry demands in Bareilly

Bareilly News: दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब, उपचार के दौरान मौत; चार माह पहले हुई थी शादी

Tue, 07 Jul 2026 11:20 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
woman dies after being forced to drink acid over unmet dowry demands in Bareilly
प्रीति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में शादी के चार महीने बाद एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने विवाहिता को तेजाब पिला दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने कैंट थाने में रिपोर्ट कराई थी। अब उसमें दहेज हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बेहटी निवासी रामवीर ने कैंट थाना प्रभारी संजय धीर को बताया कि वह उत्तराखंड के रुद्रपुर रहकर नौकरी करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी चार माह पहले कैंट के उमरसिया निवासी धर्मेंद्र से की थी। शादी में 15 लाख से ज्यादा रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद धर्मेंद्र दो लाख रुपये व्यापार करने के लिए मांग रहा था। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत 
आरोप लगाया कि रुपये नहीं मिलने पर 14 जून को धर्मेंद्र, उसके पिता ज्वाला प्रसाद और मां कमला देवी ने प्रीति को जबरन तेजाब पिला दिया। जब रामवीर को पता लगा तो वह अपनी पत्नी के साथ बरेली आए। उनकी बेटी प्रीति ने बताया कि पति धर्मेंद्र और उसके परिजनों ने उसे तेजाब पिलाया है। प्रीति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम प्रीति की मौत हो गई। सूचना पर कैंट थाना पुलिस ने शव सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि चार महीने पहले ही प्रीति की शादी हुई थी। पिता ने उसके उत्पीड़न व तेजाब पिलाने की धारा में रिपोर्ट कराई गई थी। अब उसकी मौत की सूचना मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर दहेज हत्या की धारी बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed