फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dead body found hanging in the house

Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर दहेज हत्या का आरोप

Thu, 23 Nov 2023 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 01:56 PM IST
सार

सहासा गांव में मंगलवार रात विवाहिता का शव फंदे में लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
woman dead body found hanging in the house
विनीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के सहासा गांव में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सहासा गांव निवासी गौरव की शादी तीन वर्ष पूर्व बदायूं जनपद के थाना दातागंज के गांव छछऊ निवासी विनीता (23) के साथ हुई थी। विनीता ने एक साल पहले बेटी को जन्म दिया। गौरव ने बताया कि मंगलवार रात परिवार वाले गांव में चल रही रामलीला में गए थे। देर रात घर लौटने पर वे लोग सो गए। बच्ची के रोने पर उनकी आंख खुली। देखा तो विनीता का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर मायके वाले गांव पहुंच गए। 
विज्ञापन


Bareilly: लक्जरी कार न मिलने पर गला दबाकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश, पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के भाई मोरपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। यह भी आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद उसका शव फंदे से लटका दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि मोरपाल की तहरीर पर पति गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed