फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman condition is not improving in the case of superstition who admitted in medical college shahjahanpur

अंधविश्वास का मामला: सुधर नहीं रही शीतल की हालत, पिता पर हुई हमलावर, बोली- पति की आत्मा कर रही हमला

Thu, 06 Apr 2023 11:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 11:50 AM IST
सार

बहादुरगंज में एक मकान में खुद को बंद करने वाले परिवार के कई सदस्य इलाज से स्वस्थ हो गए हैं, लेकिन शीतल की मनोदशा में सुधार नहीं हुआ। वह कई बार अपने परिजनों पर हमलावर हो चुकी है। 

विज्ञापन
woman condition is not improving in the case of superstition who admitted in medical college shahjahanpur
शीतल ने बहन अंजलि को दांतों से काटने की कोशिश की थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर के बहादुरगंज में तंत्र-मंत्र के चलते पिछले कई दिनों से घर में बंद परिवार के नौ सदस्यों को मंगलवार को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इलाज से परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ हो गए हैं, लेकिन शीतल की मनोदशा में सुधार नहीं हुआ। वह कई बार अपने परिजनों पर हमलावर हो चुकी है। पिता पर हमले करने के साथ ही बहन को दांत से काटने की कोशिश की। उसकी हालत देखकर अन्य मरीज और परिजन दहशत में हैं।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज की पुरानी इमरजेंसी के एक कमरे में परिवार के सदस्यों को रखा गया है। कमरे के गेट के पास ही शीतल का बेड पड़ा है। बुधवार को भी वह बहकी बहकी बातें करती रही, जबकि दूसरे बेड पर बहन अंजलि और तीसरे पर मां संतो भर्ती हैं। संतो पहले से स्वस्थ हैं। अंजलि की हालत में भी सुधार है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- अंधविश्वास: रामनवमी से कोई नहीं निकला था बाहर, दरवाजा तोड़ पहुंची पुलिस रह गई सन्न, शीतल बोली- भूत मेरे पति...

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पर हमलावर हुई शीतल 

शीतल का आक्रामक रवैया कम नहीं हो रहा। संतो ने बताया कि सुबह वह अपने पिता बनारसी पर झपटी थी। छोटी बहन शीतल के पास गई तो उसे दांतों से काटने की कोशिश की। होश में आने के बाद शीतल कह रही है कि उसे मेहंदीपुर बालाजी ले चलो। कभी कहती है कि परिवार के सदस्यों को हमने नहीं, बल्कि पति की आत्मा ने मारा है।

मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. शशांक गंगवार के अनुसार अभी शीतल को इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। दवा खिलाने पर दांतों से हाथ काटने का खतरा बना रहता है। उसके थोड़ा स्वस्थ होने के बाद काउंसलिंग की जाएगी।

सीटी स्कैन और एमआरआई कराया जाएगा

अस्पताल में भर्ती शीतल का सीटी स्कैन और एमआरआई जांच कराई गई। वहीं संतो के पेट में दिक्कत होने के चलते उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शीतल को छोड़कर सभी मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें खाना भी खिलाया गया। डॉ. शशांक गंगवार और फिजिशियन उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed