फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman committed suicide by writing a suicide note in Bareilly

Bareilly News: कैंसर से जीती जंग... पति की बेवफाई से हार गई शबाना, सुसाइड नोट लिख दी जान

Thu, 27 Mar 2025 04:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 04:05 PM IST
सार

बरेली में पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर शबाना नाम की महिला ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पति और ससुरालवालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन
woman committed suicide by writing a suicide note in Bareilly
शबाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना में महिला शबाना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उसका शव कमरे में लटका मिला। मृतका शबाना ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें पति की बेवफाई और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसके मायके वालों ने इन लोगों के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

आरोप है कि शबाना का पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में थी। बताया है कि शबाना शबाना कैंसर की मरीज थी। लेकिन इलाज से वह काफी हद तक ठीक हो गई थी। करीब दो महीने पहले उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। सौतन के घर में आने से पति का रुख बदल गया और शबाना प्रताड़ना की शिकार हो गई। पुलिस को घटनास्थल मिले सुसाइड नोट में उसने पति और ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर हत्याकांड की कहानी: बेटा छीन पत्नी को घर से भगाया, फिर चार बच्चों का कत्ल कर फंदे से लटका पति

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना से नहीं हुआ कोई बच्चा 
मृतका के भांजे अमान के अनुसार, शबाना की शादी 2012 में परतापुर निवासी मोहम्मद यासीन से हुई थी। शादी के बाद शबाना गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गई, जिसके कारण वह मां नहीं बन सकी। इसी बात को लेकर उसके पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन शबाना के साथ मारपीट करने लगा। दो महीने पहले पति यासीन ने दूसरी शादी कर ली, जिससे शबाना पूरी तरह से टूट गई। 

ये भी पढ़ें- UP: घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; इसलिए चार बच्चों का कत्ल कर बाप ने दी जान; तस्वीरें
 

विज्ञापन

पति की दूसरी शादी के बाद शबाना अपने मायके बानखाना में रहने लगी थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और बेहद परेशान दिख रही थी। बुधवार को उसने अपने घर में कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed