फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: घर में फैला था खून ही खून, दिल दहलाने वाला था मंजर; इसलिए चार बच्चों का कत्ल कर बाप ने दी जान; तस्वीरें

Thu, 27 Mar 2025 11:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

Shahjahanpur Crime News: यूपी के शाहजहांपुर से रूह कंपाने वाली वारदात सामने आई है। रोजा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने चार बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Shahjahanpur Murder And Suicide Father Kills Four Kids Before Suicide Bloodbath Shocks Village Full Story & Ph
Shahjahanpur Suicide - फोटो : अमर उजाला
Shahjahanpur Suicide News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चार बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मरने वाले बच्चों में 13, नौ और सात साल की लड़की, जबकि पांच साल का लड़का है। सनसनीखेज वारदात की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, तो मौके पर की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थाल के पास भारी संख्या में भीड़ लग गई। पुलिस में शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने पूछताछ भी शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी सामने आई है। 
Shahjahanpur Murder And Suicide Father Kills Four Kids Before Suicide Bloodbath Shocks Village Full Story & Ph
चारपाई में लगा खून - फोटो : अमर उजाला
चार बच्चों का काट दिया गला
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेत दिया। इसके बाद फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13),  कीर्ति (9), प्रगति (सात) और बेटे ऋषभ (पांच) के साथ रहता था।

 
Shahjahanpur Murder And Suicide Father Kills Four Kids Before Suicide Bloodbath Shocks Village Full Story & Ph
घर में पड़ीं मासूमों की चप्पलें - फोटो : अमर उजाला
घर पर थे चारों बच्चे और राजीव
कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गई थी। राजीव की पत्नी कांति उर्फ कौशल्या का मायका गांव करतौली, थाना फतेहगंज पूर्वी में है। घर में राजीव और चारों बच्चे थे। राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur Murder And Suicide Father Kills Four Kids Before Suicide Bloodbath Shocks Village Full Story & Ph
इसी घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
घर में फैला था खून ही खून
काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। अंदर खून ही खून फैला था। चारपाई भी खून से सनी था। चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे।
विज्ञापन
Shahjahanpur Murder And Suicide Father Kills Four Kids Before Suicide Bloodbath Shocks Village Full Story & Ph
बच्चों के शव लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मानसिक रूप से परेशान था युवक
अंदर राजीव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है। साथ ही गृह कलेक्श की भी जानकारी मिल रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed