फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहजहांपुर हत्याकांड की कहानी: बेटा छीन पत्नी को घर से भगाया, फिर चार बच्चों का कत्ल कर फंदे से लटका पति

Thu, 27 Mar 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

Shahjahanpur Murder News: दिन में पत्नी को पीटकर घर से भगाया। उसे बेटा भी छीन लिया। रात में पति ने मासूम समेत चारों बच्चों का कत्ल कर दिया। फिर फंदे से लटक गया। गांव मानपुर चचरी में हुई इस जघन्य वारदात ने लोगों का दिल झकझोर दिया। पढ़िए शाहजहांपुर कांड की पूरी कहानी... 

विज्ञापन
shahjahanpur murder news father slit the throats of four children with knife then hanged himself
Shahjahanpur Murder Case: चारपाई पर लगा खून, घर में बिखरी पड़ीं बच्चों की चप्पलें - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के गांव मानपुर चचरी में एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाले बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। बृहस्पतिवार को सुबह आरोपी के पिता मकान के अंदर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। एक दिन ही पहले आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ। वह अपने मायके चली गई थी। बच्चों के मरने की खबर मिलते ही वह बदहवास हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने भी मौका मुआयना किया। अधीनस्थों से घटना की जानकारी की। पुलिस की शुरुआती जांच में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी सामने आई है।

shahjahanpur murder news father slit the throats of four children with knife then hanged himself
बच्चों के शव लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष),  कीर्ति  (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को झगड़े के बाद बरेली के गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे। 
shahjahanpur murder news father slit the throats of four children with knife then hanged himself
राजीव के पिता पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला
राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर झोपड़ी में रहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो वह शौचालय के रास्ते अंदर गए तो मंजर देख चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे गए। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahjahanpur murder news father slit the throats of four children with knife then hanged himself
चारपाई में लगा खून - फोटो : अमर उजाला
बरामदे में खून से लथपथ चारों बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे। बताया गया कि चाकू से उनके गले काटे गए थे। कमरे में राजीव का शव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। माना जा रहा है कि राजीव ने सोते समय बच्चों की हत्या की।  
विज्ञापन
shahjahanpur murder news father slit the throats of four children with knife then hanged himself
घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

पिता पृथ्वीराज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजीव और उसकी पत्नी कौशल्या उर्फ कांति बाइक से गांव आ रहे थे। भावलखेड़ा सीएचसी के पास ट्रॉली से बाइक टकरा गई थी। सिर पर चोट लगने के बाद से राजीव अजीब हरकतें करने लगा था। वह अपने आप से ही बातें करता रहता था। बगैर किसी वजह से झगड़ा करने लगता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed