फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman commits suicide by jumping in front of train with son in Bareilly

Bareilly News: मासूम बेटे के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, मरने से पहले कही थी ये बात

Sat, 22 Jul 2023 01:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

मीरगंज में धनेटा फाटक के पास एक महिला अपने बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। आत्महत्या से कुछ देर पहले महिला ने कूदने की कोशिश की थी, तब वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था। इसके बाद आगे जाकर दोबारा आत्महत्या कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping in front of train with son in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार को अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ धनेटा फाटक के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। लोगों में चर्चा है कि ससुरालवालों से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी एक महिला अपने घर से नाराज होकर अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ धनेटा फाटक पहुंच गई। उसने ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। 

विज्ञापन

एक बेटा ननिहाल में

लोगों के पूछने पर महिला ने बताया कि उसका मायका पीलीभीत के शिवनगर में है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे थे एक बेटा नानी के घर पर रहता है। छोटे बेटे के साथ वह ससुराल में रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका पति गाजियाबाद में नौकरी करता है और उसे खर्चें के लिए रुपये नहीं देता है। सास-ससुर आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। इस पर वह घर से नाराज होकर चली आई। लोगों ने उसे समझाया। 

बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूदी महिला

इस पर महिला अपने बेटे को गोद में लेकर रेलवे लाइन किनारे मीरगंज दिशा को चली गई और थोड़ी ही देर में बरेली की ओर से आ रही एक ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed