Bareilly News: प्रेम प्रसंग में दो बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान, प्रेमी की हालत नाजुक
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी जहर खाया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रेमिका शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय शादीशुदा महिला के गांव के ही 10 साल छोटे युवक से संबंध हो गए थे। बेमेल प्रेम संबंधों की जानकारी के बाद परिवार और समाज के स्तर पर इसका विरोध हो रहा था। इससे महिला और उसके प्रेमी ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई।
बदायूं में बर्बरता: छोटे भाई ने किया प्रेम विवाह, बड़े को मिली ऐसी सजा की रूह कांप जाए
लंबे समय से थे दोनों के संबंध
परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में उन्हें भर्ती कराया। उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार की नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की जांच कराई जाएगी। वहीं अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
