फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman commits suicide after nephew betrays her in love affair in Bareilly

Bareilly News: भांजे ने प्रेमजाल में फंसाकर दिया धोखा, आहत होकर महिला ने कर ली आत्महत्या

Sat, 25 Oct 2025 08:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 08:12 AM IST
सार

बरेली में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसके पति ने अपने सगे भांजे समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भांजे पर पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर धोखा देने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
woman commits suicide after nephew betrays her in love affair in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसके भांजे ने धोखा दे दिया। इससे परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने किला थाने में भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र निवासी शख्स गाजियाबाद में रहते हैं। उन्होंने किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह को बताया कि सीतापुर निवासी सगा भांजा उनकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया। तीन अन्य लोगों ने उसका साथ दिया। दोनों बरेली के किला क्षेत्र में रहने लगे। 
विज्ञापन


मानसिक तनाव में थी महिला
इस दौरान पत्नी ने उन्हें कॉल करके बताया था कि भांजा उन्हें साथ तो ले आया, लेकिन उससे शादी नहीं कर रहा है। भांजे ने पत्नी का शोषण किया। इस कारण वह मानसिक तनाव में थी। परेशान होकर उनकी पत्नी ने किला छावनी स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पर मृतका का पति बरेली पहुंचा। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। किला थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भांजे सहित चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

आंवला: नौ साल की बच्ची से छेड़खानी, रिपोर्ट
आंवला क्षेत्र में नौ साल की बच्ची को कमरे में बंद कर युवक ने छेड़खानी की। बच्ची के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बा के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट ने कहा कि बुधवार देर शाम सात बजे परिचित युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर दूसरे मोहल्ला स्थित अपने नए मकान में ले गया। 

आरोप है कि युवक ने कमरे में बेटी को बंद कर उससे छेड़खानी की। आरोपी के चंगुल से छूटकर बेटी घर वापस आई और सारी बात परिजनों को बताई। पिता ने बताया आरोपी दबंग किस्म का है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed