{"_id":"6a5a8e93c6bac2e6ed0a507e","slug":"woman-climbs-mobile-tower-adamant-on-living-with-her-lover-bareilly-news-c-4-1-bly1057-927781-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी
Sat, 18 Jul 2026 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
आंवला। रामनगला गांव में महिला प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार को 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने नीचे उतरने से इन्कार करते हुए अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पकड़ी। पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले आई।
महिला शुक्रवार दोपहर एक बजे मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। उसने डायल 112 पर फोन कर पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर वीनू चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दमकल और एंबुलेंस को भी बुलाया। पुलिस ने महिला से फोन पर संपर्क किया लेकिन वह नहीं मानी। महिला अपनी मांगें बताती रही और पुलिस उन्हें पूरा करने का प्रयास करती रही। उसके जीजा और मायके पक्ष के लोगों को भी बुलाया गया। दिल्ली में रह रहे प्रेमी कृष्णपाल को भी मौके पर बुलाया गया। प्रेमी की पत्नी व बच्चे भी महिला को समझाने पहुंचे। शाम करीब सात बजे प्रेमी, जीजा व इंस्पेक्टर ने महिला की सारी शर्तें मानने का वादा किया तब वह टावर से उतरी। देर शाम तक महिला का पति, सास, ससुर, जीजा, मायका पक्ष और प्रेमी भी थाने पहुंचा। इस दौरान बरेली की ओर से आ रहे पशुधन मंत्री, एसडीएम विदुषी सिंह और अन्य अधिकारी भी मौके पर रुके। उन्होंने भी मांगे सुनीं। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह व नायब तहसीलदार दिप्ती पाल भी मौके पर पहुंचे।
पति के साथ रहेगी, प्रेमी को भी नहीं छोड़ेगी
महिला ने टावर से उतरकर पुलिस को बताया कि वह पति के साथ रहेगी, पर प्रेमी को नहीं छोड़ेगी। उसने कहा कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर प्रेमी से संपर्क हुआ था। आरोप है कि पति ज्यादातर हिमाचल प्रदेश में रहता है। ससुराल पक्ष और रिश्तेदार उसे ताना देते हैं। उसे तीन दिन से खाना भी नहीं दिया गया था। बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर ने ग्लूकोज चढ़ाया था। किसी ने हाल नहीं जाना। पति खर्चे के लिए रुपये नहीं देते और सास-ससुर उसे परेशान करते हैं। दो बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखकर शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए टावर पर चढ़ने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
प्रेमी का नंबर ब्लॉक करने पर किया था हमला : पति
महिला के पति ने बताया कि दस साल पहले उनकी शादी हुई थी। दो महीने पहले पत्नी को हिमाचल ले गया था, जहां वह प्रेमी से बात करती थी। प्रेमी का फोन नंबर ब्लॉक करने पर पत्नी ने धारदार हथियार से वार किया था। पति, सास और ससुर ने माफी मांगकर महिला को नीचे उतारा। वहीं प्रेमी की पत्नी ने बताया कि उसका पति इस महिला के चक्कर में कई महिनों तक घर नहीं आता है और कई बार इसके गांव आकर इससे मिलकर वापस काम पर लौट जाता है। सीओ
वर्जन,
आंवला में टावर के ऊपर चढ़ी महिला दो बच्चों की मां है। वह पड़ोस के गांव के शादीशुदा युवक के साथ लगभग तीन साल से प्रेम प्रसंग में है। वह प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी लेकिन प्रेमी ने इन्कार कर दिया। इस कारण वह टावर पर चढ़ गई और प्रेमी संग रहने की जिद करने लगी। शाम होते महिला उतर गई। - संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर