{"_id":"68869867e724b187930c828d","slug":"woman-claimed-to-be-a-doctor-and-took-jewellery-accused-of-attacking-her-when-she-asked-for-it-bareilly-news-c-4-bly1015-691318-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला ने डॉक्टर बताकर लिए जेवर, मांगने पर हमला कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला ने डॉक्टर बताकर लिए जेवर, मांगने पर हमला कराने का आरोप
विज्ञापन
बरेली। महिला ने खुद को सरकारी डॉक्टर बताकर सराफ से भरोसा जमाया। इसके बाद घर में शादी बताकर उधार में जेवर ले लिए। आरोप है कि रुपये मांगने जब सराफ का परिवार उसके घर गया तो उन पर बदमाशों से हमला करा दिया। इज्जतनगर थाने में पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ख्वाजा कुतुब निवासी लता रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि उनकी सराफे की दुकान आरजे ज्वैलर्स के नाम से कोहाड़ापीर पर है। दुकान पर उनके पति राकेश रस्तोगी व बेटा बैठते हैं। लता ने बताया कि एक साल पहले खुद को वरिष्ठ डॉक्टर बताने वाली स्वाति चौधरी उनकी दुकान से 3,20,000 रुपये के जेवर उधार खरीदकर ले गई थी। उसने एक चेक भी दिया था। स्वाति से रुपये मांगे तो उसने कॉल रिसीव करनी बंद कर दी।
26 जुलाई को लता अपने पति और परिचित शीतल को लेकर रुपये मांगने स्वाति के आधारशिला कॉलोनी मुंशीनगर स्थित घर पहुंची। तभी स्वाति ने घर के अंदर से अभद्रता की। इसके बाद स्वाति ने कार सवार बदमाशों को बुला लिया। कार सवारों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार से सरिया निकालकर मारने की धमकी दी। एक कार सवार ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। ब्यूरो