फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman came to Bareilly from two thousand km away and married her lover in bareilly

UP News: दो हजार किमी दूर से बरेली आई महिला, प्रेमी संग रचाई शादी, अब बोली- मुझे अपने घर जाना है

Sat, 18 Jan 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 02:54 PM IST
सार

Bareilly News: असम की महिला की सोशल मीडिया पर बरेली के गांव कनकपुरी निवासी युवक से जान पहचान हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद महिला अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के घर आ गई। 

विज्ञापन
woman came to Bareilly from two thousand km away and married her lover in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली से प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद असम की विवाहिता प्रेमी के घर शीशगढ़ क्षेत्र के गांव कनकपुरी पहुंच गई। उसने मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली। लगभग डेढ़ माह प्रेमी के साथ रहने के बाद महिला अब अपने घर असम वापस जाना चाहती है।

विज्ञापन


शीशगढ़ थाने के इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उक्त महिला की सोशल मीडिया के जरिए कनकपुरी गांव के एक लड़के से बात होती थी। कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। बीते साल 19 नवंबर को असम के जिला तीनसुखिया की रहने वाली महिला अपने प्रेमी के घर आ गई। उसके बाद दोनों ने बरेली के एक मंदिर में जाकर शादी भी कर ली थी। 
विज्ञापन


Fake Teacher: पाकिस्तानी महिला शुमायला की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, बेटी के बाद मां का सच भी आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


अब महिला अपने घर असम वापस जाना चाहती है, जिसकी सूचना असम के थाना बोरडूबी पुलिस को दी गई थी। उक्त थाने में पहले से ही महिला की गुमशुदगीदर्ज है। महिला की सूचना पर बोरडूबी थाना पुलिस ने स्थानीय थाने में सूचना दी थी। स्थानीय पुलिस ने उक्त महिला को बरामद कर बरेली के वन स्टाप भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed