फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman brutally murdered with knife in front of his son by man in Badaun

बदायूं में बड़ी वारदात: बेटे के सामने चाकू से पत्नी की बेरहमी से हत्या, कमरे में बंदकर आरोपी पति फरार

Thu, 14 Nov 2024 01:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र में युवक ने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने मासूम बेटे के सामने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मासूम को कमरे में बंदकर आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
woman brutally murdered with knife in front of his son by man in Badaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे युवक ने बुधवार रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद कमरा बंदकर भाग गया। उसके पांच वर्षीय बेटे ने शोर मचाया, जिससे मकान मालिक पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल की। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम गली नंबर चार की है। यहां शिशुपाल सिंह के मकान में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मझारा निवासी अमित कुमार अपनी 24 वर्षीय पत्नी श्वेता उर्फ शिखा व पांच वर्षीय बेटे अविरल के साथ रहता है। 
विज्ञापन


Bareilly News: 'योगी भाईजान...मुझे इंसाफ दिलाएं', भाजपा की महिला पदाधिकारी ने सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बेटे ने बताया घटनाक्रम 
उसके बेटे अविरल ने बताया कि बुधवार रात पापा-मम्मी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद पापा ने चाकू से मम्मी की हत्या कर दी और कमरा बंद कर भाग गए। इसके बाद बच्चा चीखने लगा, जिससे मकान मालिक शिशुपाल व उनके परिजन जाग गए। वे लोग मौके पर पहुंचे। कमरा खोलकर देखा तो दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

woman brutally murdered with knife in front of his son by man in Badaun
लोगों से घटना की जानकारी करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

सात साल पहले हुई थी शादी 
श्वेता की शादी करीब सात साल पहले अमित के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि परिवार से नहीं बनी तो अमित पत्नी को लेकर शिवपुरम मोहल्ले में किराये पर रहने लगा। दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। बुधवार रात भी झगड़ा हुआ। इसी दौरान अमित ने पत्नी श्वेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायका पक्ष को घटना की सूचना दी गई है। घटना के बाद से मासूम बच्चा सहमा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed