{"_id":"69dde60712eefbebb00a6162","slug":"woman-body-found-hanging-in-room-in-bareilly-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका
Tue, 14 Apr 2026 12:51 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:51 PM IST
सार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में कटरा चांद खां निवासी महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कटरा चांद खां मोहल्ले में मंगलवार सुबह 24 वर्षीय महिला का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
महिला के अमनदीप ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में अनमोल से हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा भी है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार में किसी मनमुटाव की बात सामने आई है, जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के अनुसार, परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मायके वालों से भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन