{"_id":"699026e08ed35220ba0ec563","slug":"woman-befriended-a-man-on-matrimonial-site-and-duped-him-of-rs-13-lakh-in-bareilly-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, फिर युवती ने सपने दिखाकर युवक से ठग लिए 13 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, फिर युवती ने सपने दिखाकर युवक से ठग लिए 13 लाख रुपये
Sat, 14 Feb 2026 01:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:10 PM IST
सार
बरेली के युवक को शादी का झांसा देकर और सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर 13 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवती ने पहले उससे दोस्ती की, फिर बातों में फंसाकर रकम ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैट्रिमोनियल साइट से शुरू हुआ प्यार भविष्य के सुनहरे सपने दिखाकर 13 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी में बदल गया। शादी का झांसा देकर बरेली के मलूकपुर निवासी युवक अमित से ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अमित ने बताया कि मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उनकी पहचान आंचल शर्मा नाम की युवती से हुई। उसने शादी का प्रस्ताव रखा। आंचल ने उन्हें प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने शादी के बाद भविष्य में परिवार बड़ा होने पर जरूरतों के आधार पर निवेश करने और मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। आंचल ने खुद को टेक्सटाइल कंपनी और ज्वेलर्स शॉप की संचालक बताया और जल्द शादी करने का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद निवेश के नाम पर उनसे रकम ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली के हाथों से छिन गई बड़ी स्वास्थ्य परियोजना, अब लखनऊ में बनेगी जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला
विज्ञापन
पीड़ित अमित के अनुसार युवती ने 13 अक्तूबर 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13,17,552.40 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। वह युवती के बातों में फंसे तो सारी पूंजी ठगों के पास पहुंच गई। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।