फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman beats her elderly in-laws, threatens her husband: I am a girl from Badayun

Bareilly News: बुजुर्ग सास-ससुर को पीटती है महिला, पति को धमकाती है- बदायूं की लड़की हूं

Fri, 11 Jul 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman beats her elderly in-laws, threatens her husband: I am a girl from Badayun
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। सास-ससुर की भी पिटाई कर दी। पति का कहना है कि पत्नी बदायूं के कादरचौक इलाके की निवासी है। वह तंत्र क्रिया कराती है और बदमाशों से परिवार की पहचान बताकर उसे धमकाती है।
विज्ञापन

करगैना निवासी सोमेश प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में बदायूंं के कादरचौक इलाके की शीतल से उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ही शीतल सोमेश के माता-पिता को प्रताड़ित करने लगी। परेशान होकर परिजनों ने सोमेश और उसकी पत्नी को वर्ष 2024 में संपत्ति से बेदखल कर दिया। आरोप लगाया कि शीतल ने अपने मौसी-मौसा और परिजनों को बुलाकर सोमेश के माता-पिता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

यहां तक कि उसने पति सोमेश को भी जहर देकर मारने की कोशिश की। जून में भी शीतल ने पति व ससुराल वालों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कहा कि उसके ननिहाल वालों की जान-पहचान बदायूं के नामी बदमाशों से है। वह उन लोगों का कभी भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed