Bareilly News: एसएसपी कार्यालय के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर लगाया ये आरोप
बरेली में एक महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत रोक लिया। महिला ने बहेड़ी थाना पुलिस पर मारपीट के आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर खुद पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को रोक लिया। इस तत्परता से घटना होने से बच गई।
महिला दोपहर करीब एक बजे बोतल में डीजल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। उसने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। यह देख पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल रोककर सुरक्षित हिरासत में ले लिया। महिला के हाथ में कुछ कागजात थे जो वह बार बार दिखा रही थी।
बताया जा रहा है कि महिला के बेटे का होली पर कुछ लोगों से डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में बहेड़ी थाने में चार लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी लगा चुकी है।
पुलिस पर प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप
महिला का आरोप है कि इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला कई बार थाने के चक्कर लगाती रही। बाद में उसने कई और अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई। संतोषजनक कार्रवाई न होने से वह मानसिक रूप से परेशान थी।
आत्मदाह की कोशिश की घटना के बाद महिला थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।