फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman arrested for threatening suicide on CM portal

Bareilly News: सीएम पोर्टल पर दी आत्महत्या की धमकी, महिला हिरासत में

Sun, 24 Aug 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for threatening suicide on CM portal
फरीदपुर। अलीगंज क्षेत्र की एक महिला ने फरीदपुर थाने में अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज महिला ने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने महिला को बुलाकर शनिवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर महिला को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का निकाह फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब दो माह पूर्व महिला ने ससुरालयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जेठ के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान में महिला ने उसके जेठ द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही। इसके बाद पुलिस को मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन

दो माह बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो नाराज महिला ने आत्महत्या की धमकी देते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। हालांकि पुलिस ने हिरासत में लेकर समझाकर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला ने शिकायतीपत्र को वापस ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed