फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman and teenager injured in wild boar attack

Bareilly News: जंगली सूअर के हमले से महिला व किशोर घायल

Sun, 30 Jun 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Woman and teenager injured in wild boar attack
भमोरा। खेत में फूल तोड़ रहे मजदूरों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इसमें महिला व किशोर घायल हो गए। फिलहाल, दोनों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना देने के बाद भी वन विभाग ने मामले में संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन


ग्राम नौगांव ठाकुरान निवासी लक्ष्मी पत्नी लटूरी अलसुबह गांव निवासी रामेंद्र मौर्य के खेत में अन्य लोगों के साथ फूल तोड़ने गई थीं। तभी अचानक निकले जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया, जिससे लक्ष्मी घायल हो गई। इस हमले की चपेट में योगेश भी आ गया। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी गांव निवासी धनदेवी, रामवती भी सूअर के हमले से घायल हो चुके हैं। इधर, रेंजर शीशपाल ने बताया कि पिछली घटना का संज्ञान नहीं है। इस घटना के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed