{"_id":"6642a7d3bc171b2e7403b624","slug":"woman-and-daughter-attacked-with-knife-when-they-refused-to-live-together-bareilly-news-c-4-bly1015-400787-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साथ रहने से किया इन्कार तो महिला और बेटी पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साथ रहने से किया इन्कार तो महिला और बेटी पर चाकू से हमला
Tue, 14 May 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 14 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में घरों में काम करने वाली महिला को जबरन साथ रखने की जिद पर अड़े शख्स ने विरोध करने पर चाकू से हमला करके महिला के साथ ही उसकी बेटी को भी जख्मी कर दिया। आरोपी के खिलाफ बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र की एक बस्ती निवासी महिला ने बताया कि वह घरों में काम करके अपना परिवार पालती है। सोमवार शाम वह बेटी के साथ घर से निकलकर काम पर जा रही थी। गली में कालीबाड़ी निवासी अमर सिंह बैठा था। अमर सिंह ने रास्ता रोक लिया। कहा कि क्या वह उसके साथ रहेगी।
महिला के मुताबिक, वह पहले सहमति संबंध में अमर सिंह के साथ रह चुकी थी। अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। इसलिए उसने इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
-- -
ड्यूटी जा रही सफाईकर्मी से छेड़खानी, एक आरोपी गिरफ्तार
बिथरी चैनपुर। अस्पताल में ड्यूटी करने जा रही महिला सफाईकर्मी से रास्ते में दो शोहदों ने छेड़खानी कर दी। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा फरार हो गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह निजी अस्पताल में सफाई का काम करती है। रविवार शाम वह ड्यूटी करने जा रही थी। रास्ते में राहुल निवासी करौंदा थाना कैंट व शेखर यादव पीछे से आए और उसका दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज की। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने राहुल को पकड़ लिया।
पहले उसे भीड़ ने पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया। शेखर मौके से फरार हो गया। युवती ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।