फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman accused her daughter of being blackmailed in bareilly

UP News: धर्मांतरण मामले में छात्रा के बयान दर्ज न होने से फंसा पेच, मां बोली- बेटी को किया जा रहा ब्लैकमेल

Mon, 05 Aug 2024 12:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 12:10 PM IST
सार

बरेली में धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के प्रेमी से शादी करने का दावा करने वाली युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती की मां का आरोप है कि उनकी बेटी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
woman accused her daughter of being blackmailed in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में धर्म परिवर्तन कर शादी के मामले में पीड़ित युवती की मां के वीडियो बयान ने हलचल मचा दी है। उसने बेटी को ब्लैकमेल करने की बात कही है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी नारी निकेतन में है। वह दूसरे समुदाय के युवक के साथ घर से चली गई थी। पुलिस के दबाव में वह खुद ही लौट आई। युवक का अभी कोई पता नहीं है। वहीं युवती ने दो वीडियो जारी किए, जिसमें अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कह रही है। उसने युवक से शादी करने की बात भी कही है। 

विज्ञापन


शुरू में छात्रा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। उसने खुद को बालिग बताकर मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट का वह स्टे भी दिखाया था, जिसमें पुलिस की कार्रवाई पर अंकुश लगा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने यह लिखकर दिया है कि वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पांच अगस्त को मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन

युवती की मां ने जारी किया वीडियो 
आरोपी की मां ने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर छात्रा के जल्दी बयान कराने की मांग की है। इधर, युवती की मां ने वीडियो जारी कर कहा है कि बेटी उनके पास आना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। बेटी कह रही है कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।  

उन्हें उम्मीद है कि बेटी को स्वतंत्र छोड़ दिया जाए तो वह उन्हीं के साथ रहने का बयान देगी। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को छात्रा के कोर्ट में बयान कराए जा सकते हैं। उसके आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed