Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Relative brother along with friends sexually assaulted the woman

महिला से सामूहिक दुष्कर्म: रिश्ते का भाई बना हैवान, दोस्तों संग मिलकर लूटी आबरू, दो महीने बंधक बनाकर रखा

Sat, 29 Jul 2023 06:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Jul 2023 06:28 AM IST
सार

बीसलपुर की रहने वाली महिला को रिश्ते के भाई ने नशा देकर अगवा कर लिया। उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो महीने तक बंधक बनाकर रखा। उसे यातनाएं दीं। 

विज्ञापन
Relative brother along with friends sexually assaulted the woman
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली है। उसने नशा देकर अपहरण करने और कमरे में बंदकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


एसएसपी को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसका मायका फरीदपुर में है। रिश्ते के भाई जुनैद का उसकी ससुराल में आना-जाना था। बीते दिनों वह ससुराल आया। मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसने फरीदपुर चलने की बात कही। इस पर वह उसकी गाड़ी में बैठ गई। फरीदपुर-भुता रोड पर आरोपी ने अपने तीन दोस्तों मेवान, जिमरान और राशिद को भी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमजाल में फंसी युवती: धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, ससुराल में खिलाया गया मांस, मना करने पर हुआ ये सलूक
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

भूखा-प्यासा रखा, मारपीट की

रास्ते में उन्होंने उसे कुछ पीने को दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बना लिया। दो दिन उस कमरे में रखने के बाद आरोपी उसे जयपुर ले गए। करीब दो महीने तक उसे वहां एक कमरे में बंदकर रखा गया। आरोपी उसे भूखा-प्यासा रखने के साथ मारपीट भी करते थे।

तबीयत बिगड़ने पर 11 जुलाई को वह उसे बरेली ले आया। जैसे-तैसे वह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। शुक्रवार को एसएसपी से मिलकर उसने शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर चारो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed