फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Winds pulled the clouds and clouded again, it will rain tomorrow

हवा ने खींची लगाम तो फिर घिर आए बादल, कल बरसेंगे

Thu, 20 Feb 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Winds pulled the clouds and clouded again, it will rain tomorrow
मौसम के बदलते ही बदल गए कपड़ों के रंग। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बूंदाबांदी के बाद कल से फिर बढ़ेगी सर्दी

विज्ञापन
बरेली। पिछले कई दिनों से गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे शहरवासियों को दो दिनों तक मौसम के बदले रुख का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं के बदले रुख से एक बार फिर घने बादल छाने की संभावना बनने जा रही है। शहर में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना तो कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। इसके बाद आसमान साफ होगा और फिर चटख धूप खिलेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, बुधवार को दोपहर बाद शहर में हवा की दिशा बदली। पूर्व उत्तर-पूर्व से हवा की दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम होने से पर्वतों पर छाए बादल शहर पर मंडराना शुरू हो गए। शाम पांच बजे सूरज बादलों की ओट में छिप गया। साथ ही सर्द हवा के असर से लोग कंपकंपाने लगे। उन्होंने बताया कि तकरीबन दो दिनों तक आगे भी ऐसा मौसम बने रहने की आशंका है। हल्के घने बादल छाएंगे और धूप नदारद होने से सर्द हवाएं भी चलने के आसार बन सकते हैं। शहर में बारिश के अनुकूल मौसम बनने पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी संभव है। गणना के मुताबिक, यह सर्द मौसम की आखिर बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप खिलने से तापमान के लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम 26.1 डिग्री और न्यूनतम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed