{"_id":"587690914f1c1b8327ba8390","slug":"will-meet-at-the-university-of-online-documents-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में अब ऑनलाइन मिलेंगे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में अब ऑनलाइन मिलेंगे दस्तावेज
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 12 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Will meet at the University of online documents now
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों के दस्तावेजों का सारा डाटा अब नेशनल सिक्यूरटीज डिपाजटॉरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा, जिसके बाद छात्र कहीं से भी अपने दस्तावेज की सॉफ्ट कापी निकाल सकेंगे। गुरुवार को एनएसडीएल की टीम विश्वविद्यालय पहुंच रही है। अगले सत्र से दस्तावेजों का डिजिटल स्वरूप भी तैयार होने की संभावना है।
केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया योजना के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय सभी विश्वविद्यालयों को एनएसडीएल से जोड़ने जा रहा है। सभी विश्वविद्यालयों की मार्कशीट और डिग्री का डिजिटल डाटा इस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। डिजिटल फार्मेट में अपने दस्तावेज दुनिया में किसी भी संस्था को भेजे भी जा सकेंगे। संबंधित संस्था प्राप्त दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विश्वविद्यालय को भेजने के बजाए सीधे एनएसडीएल की वेबसाइट से कर सकेगी।
परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह शुरुआत है, अगर भविष्य में सारे कार्य डिजिटल दस्तावेज से ही हो जाएंगे तो हार्डकॉपी जारी करने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। छात्र को जब भी जरूरत होगी वो अपनी मार्कशीट वेबसाइट से ले सकता है। हालांकि एनएसडीएल की बैठक के बाद भविष्य की कई योजनाओं का खाका सामने आएगा।