{"_id":"57717d794f1c1b857d79b711","slug":"will-be-launched-in-august-super-specialty-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो अगस्त में शुरू हो जाएगी सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो अगस्त में शुरू हो जाएगी सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
डीजी हेल्िि
यदि सब कुछ वादे के अनुरूप रहा तो अगस्त से 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीडी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनील श्रीवास्तव सोमवार को यहां पहुंचे तो ओपीडी को अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए।
सुबह उन्होंने सीएमओ डॉ. विजय यादव को साथ लिया और गांवों में पीएचसी का दौरा किया। इसके बाद सीधे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे। वहां ओपीडी चलाने में आ रही दिक्कत के बारे में पूछा। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल शुरू करने में 30 करोड़ रुपये की मदद और चाहिए। यह संशोधित राशि है। फिलहाल ओपीडी शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपये चाहिए, जिसके लिए डीजी ने आश्वासन दे दिया है। उन्होंने कहा है कि लखनऊ जाते ही धनराशि आवंटित करेंगे। सीएमओ ने बताया कि पैसा आते ही एक महीने में ओपीडी शुरू करा देंगे।
पोस्टमार्टम हाउस में आएंगे बॉडी फ्रीजर
पोस्टमार्टम हाउस में बॉडी फ्रीजर के लिए डीजी ने बताया कि लखनऊ में इसके टेंडर हो गए हैं। जल्द ही आठ शवाें के लिए फ्रीजर आएंगे।
पीएचसी पर जेनरेटर की व्यवस्था
बिथरी के पीएचसी को देखकर डीजी संतुष्ट दिखे। करेली और क्यारा के पीएचसी में बिजली न आने की समस्या दिखी तो इसके जेनरेटर का इंतजाम कराने को कहा है। सीएमओ इसका प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे।