{"_id":"5883b1964f1c1b7649efe1d8","slug":"will-appear-in-the-international-festival-glimpses-of-folk-classical-art","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखेगी लोक-शास्त्रीय कला की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में दिखेगी लोक-शास्त्रीय कला की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Will appear in the International Festival Glimpses of folk-classical art
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में इस बार लोक और शास्त्रीय कला के कई प्रसिद्ध कलाकार शामिल होने आ रहे हैं। इसमें होने वाली अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता में कई खास नाटक भी आ रहे हैं, जो विदेशों में भी धूम मचा चुके हैं।
कल्चरल एसोसिएशन की ओर से गणतंत्र दिवस पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ संजय कम्युनिटी हाल में होगा। पहले दिन शाम को मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा। इसके बाद अगले रोज 27 जनवरी से 31 जनवरी तक महोत्सव के सभी कार्यक्रम चौपला स्थित एनई रेलवे इंस्टीट्यूट में संपन्न होंगे।
संस्थाध्यक्ष जेसी पालीवाल ने बताया कि इस बार देश भक्ति के साथ ही शास्त्रीय और लोक कला के कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर होंगे, जिसके माध्यम से दर्शक देश के हर क्षेत्र की लोक संस्कृति से रुबरु हो सकेंगे। इसमें इस बार गायकी जगत की मशहूर लोक गायिका वंदना मिश्रा और शास्त्रीय कला की भरतनाट्यम की कलाकार अदिति निगम, दीप शिक्षा दास और कत्थक की सौम्या व प्रीति आ रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली की संस्था फाइव इंप्लीमेंट आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी का नाटक ‘सूर्य की अंतिम किरण से पहली किरण तक’ खास होगा, जो विदेशों में भी शोहरत पा चुका है। इसके अलावा विजिटर एकेडमी गुहाटी का नाटक ‘ए वुमेन अलोन’ और कोलकाता की टीम नाट्य मिलन गोष्ठी का नाटक ‘सभ्यता तुम कहां’ खास प्रस्तुतियां होंगी।