फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wild power cut even on Bakrid, consumers worried

Bareilly News: बकरीद पर भी हुई बेतहाशा बिजली कटौती, परेशान रहे उपभोक्ता

Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 30 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Wild power cut even on Bakrid, consumers worried
बल्लभ नगर कॉलोनी में बिजली सही करता कर्मचारी।
पीलीभीत। शहर में अघोषित बिजली कटौती बंद होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को बकरीद हाेने के बावजूद कई इलाकों में बेतहाशा बिजली कटौती हुई। इससे लोग परेशान हुए। बुधवार देर रात से ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

बुधवार देर रात छोटे-छोटे फॉल्ट ने शहर के लोगों की नींद उड़ा दी। रात भर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। कर्मचारी एक फॉल्ट सही नहीं कर पाते थे तब तक दूसरा हो जाता था। ट्रांसफर्मरों और लाइरों में भी खराबी आने का सिलसिला बना रहा। इससे शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। बुधवार देर रात 11 बजे कमल्ले चौराहा, लाल रोड, थाना सुनगढ़ी, आयुर्वेदिक कॉलेज, बल्लभनगर में भुजिया वाली मजार के पास एक फेस न आने से कई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

इसके बाद कमल्ले और बेलों वाले चौराहे पर रात में ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ जाने से उधर के उपभोक्ताओं को रात भर बिजली नहीं मिल सकी। शहर में अग्रवाल सभा, पुरानागंज स्थित होली चौराहा, शहर के स्टेशन रोड, सनराइज कॉलोनी, चूने वाली गली, मोहल्ला भूरे खां, अशोक काॅलोनी, एकतानगर आदि इलाकों में भी बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed