फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wild life

एकांतवास से दुरुस्त होंगे गजराज के होशोहवास

Thu, 18 Jul 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
wild life
बरेली। परचई गांव में बेकाबू हुए गजराज को रबर फैक्ट्री में एकांतवास में रखा गया तो उसका बिगड़ा मिजाज कुछ बेहतर हो गया। बुधवार को गजराज एक बार भी अपने महावत पर आक्रामक नहीं हुआ। गजराज की हालत सामान्य होते देख वन विभाग अफसरों ने राहत की सांस ली है। फिर भी किसी को फिलहाल उसके नजदीक नहीं जाने की हिदायत दी गई है। अब 15 दिनों तक गजराज को एकांतवास में ही रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 दिन अकेले रहने से वह पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल के दोनों उत्पाती हाथियों को भगाने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से तीन हथिनियों और एक हाथी ‘गजराज’ को लाया गया था, लेकिन 12 जुलाई को मीरगंज के परचई गांव में अचानक गजराज बेकाबू हो गया था। उसने चारा देने पहुंचे महावत पर हमला कर दिया था, हालांकि पांव बंधे होने से कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। गजरात को शांत कराने के लिए वन विभाग की टीम ने उसे परचई गांव के प्राइमरी स्कूल में जंजीरों के सहारे पेड़ से बांध दिया था। दो दिनों तक उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर नैनीताल और दुधवा से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और उसकी हरकतों की जांच की। संभावना जताई गई कि आसपास मौजूद भीड़ और हीटिंग के लिए अनुकूल मौसम मिलने से वो बेकाबू हुआ, जिसके बाद उसे जंजीरों से बांधकर ट्रक में भरकर फतेहगंज पश्चिमी की रबड़ फैक्ट्री स्थित आवासीय कॉलोनी के परिसर में एकांतवास के लिए छोड़ दिया गया। पांच दिन बाद बुधवार को उसकी हालत में पहली बार सुधार दिखा, लेकिन 24 घंटे बाद ही एकांतवास से निकलने पर फिर बेकाबू होने की संभावना के चलते गजराज को रबर फैक्ट्री में 15 दिनों तक और रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


खा रहा चारा और कर रहा आराम
दुधवा से गजराज की निगरानी को आए एसके अमरेश के मुताबिक बुधवार की सुबह गजराज महावत पर एक बार भी नहीं झपटा। फिलहाल उसे पेड़ों की पत्तियां और चारा खिलाया जा रहा है। दिन में कई बार आसपास के ग्रामीण उसे देखने पहुंचे, जिन्हें लौटा दिया गया। रबर फैक्ट्री के आसपास रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है। बताया कि हालत में सुधार होने पर दुधवा से आए चिकित्सकों की टीम लौट गई है। जो गुरुवार को फिर गजराज को जांचने आएगी। हालत सामान्य रहने पर 15 दिन तक रबर फैक्ट्री में रखने के बाद वापस दुधवा नेशनल पार्क भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed