{"_id":"5d2e294e8ebc3e6cea176480","slug":"wild-life-bareilly-news-bly368880930","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को रौंदते चले गए वाहन, पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को रौंदते चले गए वाहन, पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा (बरेली)। बरेली-बदायूं फोरलेन पर मंगलवार रात एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बाद में उसके शव को अज्ञात वाहन रौंदते चले गए। पौन घंटे बाद जानकारी होने पर पुलिस ने शव को सील कराया। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने हुलिये के आधार पर शव को किसी विक्षिप्त या भिखारी का माना है।
मंगलवार रात नौ बजे रामगंगा से देवचरा की ओर वाहनपुर के पास फोरलेन क्रास कर रहे किसी 35 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया। इस घटना में व्यक्ति की सड़क पर ही मौत हो गई। इसके बाद थोड़ी थोड़ी देर में करीब चार से पांच वाहन शव को कुचलते चले गए। इससे मृतक का सिर लगभग कुचलकर गायब ही हो गया। शरीर का बाकी हिस्सा भी लहूलुहान हो गया। करीब आधा घंटे बाद किसी राहगीर ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। तब थाना पुलिस ने शव सील कराया। एसओ जावेद खान का कहना था कि मृतक के पास मौजूद कपड़े और थैले से वह भिखारी जैसा लग रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। यहां चौंकाने की बात ये है कि घटनास्थल से मात्र पचास मीटर दूर स्थित पेट्रोल पंप पर पुलिस पिकेट तैनात थी जिसे हादसे के बारे में भनक ही नहीं लगी। एसपी देहात ने बताया कि वह पुलिस पिकेट की चुस्ती की जांच कराएंगे। कांवड़ यात्री की वजह से पुलिस को पेट्रोलिंग के लिए पहले से ही अलर्ट किया गया है।
एक्सीडेंट में ही हुई थी रमेश की मौत
बिथरी। बच्चों के पास से घर लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में एक्सीडेंट की वजह से मौत होना पुष्ट हुई है। 38 वर्षीय रमेश गंगवार निवासी जल्लापुर के दो बेटे हैं। वह बरेली रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। सोमवार शाम वह बच्चों को सिलिंडर और खाने का सामान देने बरेली आए थे। वह सामान देकर बरेली से घर लौट रहे थे। रास्ते में नवदिया गांव के पास वह सड़क किनारे पड़े मिले। उनकी बाइक भी पास में ही पड़ी थी। सिर में छेद जैसा देख परिवार ने गोली लगने की आशंका जताई। इंस्पेक्टर ललित मोहन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।