फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wild Animals

लखीमपुर खीरी: जंगल मार्ग से गुजर रहे तीन बाइक सवारों पर बाघ का हमला, घायल

Fri, 18 Sep 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
बाघ हमले में घायल रवी और विशाल। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज जंगल से सटे क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाघ के हमलों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। बाघ के हमले की पहली घटना में एक और दूसरी घटना में दो लोग घायल हुए। ग्रामीण घायलों को सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोला कोतवाली क्षेत्र के मलंगपुर गांव निवासी अनिल कुमार (36 ) बाइक से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे डीटीआर बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट जंगल से होकर गुजरने वाले रास्ते से कहीं जा रहा था इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बाघ के पंजे लगने से उसकी गर्दन और ठोढ़ी पर गहरे जख्म हो गए। उसके चीखने-चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बिजुआ सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। इधर, बांकेगंज कस्बे से सटे ग्रंट नंबर तीन हिंदुस्तान फार्म निवासी रवी कुमार (20) और उसका साला विशाल (16) बाइक से करीब 8:30 बजे इसी मार्ग से जा रहे थे तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस घटना में रवी के दोनों कंधों और सीने पर गहरे जख्म हुए हैं, जबकि विशाल के सीने और बाएं हाथ में घाव हुए हैं। इन दोनों को ग्रामीणों ने बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ये दोनों घटनाएं महज आधे घंटे के अंतराल पर हुईं। दोनों घटनास्थलों की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हमला करने वाला बाघ एक ही है। बाघ हमले में घायल दो लोगों की हालत सामान्य और अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीआर बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट में बाघ के हमले की घटनाओं में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं और घटनास्थल की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।
- डॉ अनिल कुमार पटेल, डीडी, डीटीआर, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed