फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife Returns to Parental Home Just Two Months After Marriage; Heartbroken Husband Commits Suicide

Bareilly News: शादी के दो माह बाद ही मायके चली गई पत्नी, आहत युवक ने जान दी

Fri, 17 Apr 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Wife Returns to Parental Home Just Two Months After Marriage; Heartbroken Husband Commits Suicide
नवाबगंज। गंगवार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को केवल सिंह के 22 वर्षीय बेटे विकास सिंह का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। विकास की फरवरी में ही शादी हुई थी। परिजनों ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

केवल सिंह ने बताया कि उनके बेटे विकास का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के खंजनिया गांव की एक युवती के साथ फरवरी 2026 में हुआ था। शादी के बाद से ही विकास की पत्नी ससुराल आने को लेकर आनाकानी करती।
विज्ञापन

विकास की मां नेम कुमारी फालिज की चपेट में हैं। वह खुद भी बीमार रहते हैं। बहू के मायके से न आने के चलते तमाम तरह की परेशानियां आ रही थीं। बुधवार रात भी विकास ने कॉल करके पत्नी से ससुराल आने के लिए कहा। आरोप है कि उसने मना कर दिया। इसके बाद विकास अपने कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब काफी देर तक वह नहीं जागा तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से जवाब न मिलने पर दराज से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। तुरंत ही सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। विकास की मौत के बाद पिता केवल सिंह, मां नेमकुमारी, बहन रीना और सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

बहन रीना ने बताया कि माता-पिता दोनों बीमार हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। बीमार माता-पिता को खाना खिलाने से लेकर कपड़े धुलने तक सभी काम विकास ही करता था। विकास की पत्नी के ससुराल न आने को लेकर घर में तनाव रहता। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed