{"_id":"5f3ad7408ebc3e4ad6109b82","slug":"wife-killer-corona-positive-bareilly-news-bly416560962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्यारोपी निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का हत्यारोपी निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमप्रसंग में बाधक बनने पर पत्नी की हत्या के आरोपी तेजपाल उर्फ विक्की को जेल भेजने से पहले एसएसपी ने प्रेसवार्ता बुलाई थी, लेकिन जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रेसवार्ता टालकर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसके दोस्त और मां को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने विक्की की प्रेमिका को भी हिरासत में ले लिया गया है।
अलीगंज क्षेत्र के गांव बचेरा निवासी तेजपाल उर्फ विक्की ने शनिवार रात बहन के घर से आते वक्त बिशारतगंज थाना क्षेत्र में पत्नी आरती की दोस्त मोनू की मदद से हत्या कर दी थी। विक्की ने आरती के जेवर गड्ढे में दबा दिए थे और फिर कार सवार लोगों के आरती का अपहरण कर लेने की पुलिस को सूचना दे दी। रविवार को लंबी पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि विक्की ने कविता से अपने प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर आरती की हत्या की है। आरती के पिता ने विक्की, मोनू, विक्की की मां, प्रेमिका और चार बहन-बहनोइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने विक्की के साथी मोनू को भी हिरासत में ले लिया। सोमवार को पोस्टमार्टम में आरती की मौत गला दबाने की वजह से होने की पुष्टि हुई। एसपी देहात ने बताया कि कविता को हिरासत में लिया गया है। विक्की के बहन-बहनोई का घटना में कोई भूमिका नहीं लग रही है।
एसपी देहात और पुलिस टीम भी खतरे में
- रविवार को एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ आंवला और इंस्पेक्टर बिशारतगंज आदि ने विक्की से कई घंटे पूछताछ की थी। खासतौर से सुबह सात बजे थाने पहुंचे एसपी देहात शाम को खुलासा कर शव मिलने के बाद लौटे। इस दौरान वह विक्की से घटना को लेकर जानकारियां जुटाते रहे। इससे इन लोगों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हालांकि एसपी देहात का कहना है कि वह स्वस्थ हैं। कोई समस्या होगी तभी जांच कराएंगे।