प्रेमी से कराई पति की हत्या: बोली थी- उसे मार दो, तब रहूंगी साथ; कॉल डिटेल से खुला पत्नी का खौफनाक राज
बहेड़ी में जसाई नागर गांव निवासी युवक सुरेश की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर महिला और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के जसाई नगर गांव में 15 मई को डैम के पास युवक का शव मिलने की घटना का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अवैध संबंध में बाधक बनने पर युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जसाई नागर गांव के सुरेश 14 मई की शाम को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रातभर घर नहीं लौटा। 15 मई की सुबह उनका शव गांव के बाहर डैम के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का शक जताकर पुलिस को नामजद तहरीर दी थी।
UP News: शाहजहांपुर में अस्पताल संचालिका का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
जांच में सामने आया कि सुरेश की पत्नी भावना के गांव के ही रहने वाले पिंटू उर्फ घनश्याम से संबंध थे। पुलिस ने पिंटू के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। घटना वाले दिन उसकी लोकेशन डैम के पास ही मिली। उसने भावना के मोबाइल पर कई कॉल भी की थीं।
हत्या के बाद आरोपी ने महिला को किया था फोन
घनश्याम ने हत्या करने के बाद भावना को फोन कर सुरेश को ठिकाने लगाने की बात कही थी। अगले दिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती पर पिंटू ने बताया कि उनके संबंधों की भनक सुरेश को लग गई थी। इसके बाद उसने खेत पर जाते समय कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया।
बुढ़ापे के इश्क पर बवाल: बीच सड़क पर महिला का हंगामा, पति बोला- ये दूसरी बीवी, किसी और से हैं इसके संबंध
आरोपी घनश्याम ने बताया कि भावना से तीन साल से अवैध सम्बंध थे। वह पति की हत्या का दबाव बना रही थी। भावना के कहने पर ही उसके पति सुरेश की हत्या की है। बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।