फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighting between wife and husband at Pilibhit s Gauhaniya Chauraha

बुढ़ापे के इश्क पर बवाल: बीच सड़क पर महिला का हंगामा, पति बोला- ये दूसरी बीवी, किसी और से हैं इसके संबंध

Wed, 17 May 2023 05:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 May 2023 05:58 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि पति उसे कोई पैसा नहीं देता है और अपने सारे पैसे का अपने भाई भतीजों पर खत्म करता है। बुधवार को जब वह शहर आया तब उसने उसे गौहनिया चौराहा पर घेर लिया और कर्मचारी के साथ मारपीट को उतारू हो गई। 

विज्ञापन
Fighting between wife and husband at Pilibhit s Gauhaniya Chauraha
बीच सड़क पर हंगामा करते दंपती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत शहर के गौहनिया चौराहे पर सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी ने घंटों हंगामा किया। महिला ने पति को रोककर जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही अपने पति से मारपीट के लिए अमादा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव किया। काफी देर होने के बाद भी मौके पर पुलिस नही पहुंची थी।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे शहर के व्यस्ततम गौहानिया चौराहे पर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। मगर शहर की पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी, जबकि चौराहे पर दिनभर पीआरडी और ट्रैफिक के जवान मौजूद रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कर्मचारी की पत्नी की मौत कुछ समय पूर्व ही हो गई थी। इसी दौरान उसके कार्यालय में काम करने वाले एक सहयोगी ने उसकी शादी अपनी जान-पहचान की महिला से करा दी। महिला के कर्मचारी से चार बच्चे भी हैं। जिन्हें लेकर महिला शहर में किराए के मकान में रह रही है। महिला के अनुसार उसका एक मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन

उसका पति उसे कोई पैसा नहीं देता है और अपने सारे पैसे का अपने भाई भतीजों पर खत्म करता है। बुधवार को जब वह शहर आया और उसे जानकारी हुई। तब उसने उसे गौहनिया चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर घेर लिया और कर्मचारी के साथ मारपीट को उतारू हो गई। 

वहीं कर्मचारी का कहना है कि उसकी पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने दूसरी महिला से शादी कर ली। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की जानकारी लगी। उसके बाद से हम दोनों अलग रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed