फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife filed FIR against the husband who converted to Islam and married her in Bareilly

UP: प्यार में आकाश ने बदला धर्म, तैमूर बनकर किया निकाह, अब बीवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए ये आरोप

Fri, 13 Jun 2025 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 03:43 PM IST
सार

बरेली में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने दहेज उत्पीड़न और बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन
Wife filed FIR against the husband who converted to Islam and married her in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में शाहजहांपुर निवासी युवक आकाश दूसरे समुदाय की लड़की के प्रेम में तैमूर बन गया। उसने प्रेमिका से शादी कर ली। शादी के दो साल बाद आकाश पर उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न करने और बच्चे की जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


किला क्षेत्र निवासी नूरसबा ने बताया कि जिला शाहजहांपुर तिलहर के गांव बिहारीपुर मुड़िया निवासी आकाश ने दो साल पहले उससे प्रेम विवाह किया था। नूरसबा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो आकाश ने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम तैमूर रख लिया। बच्चा हुआ तो उसका नाम उस्मान रख लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में सरकारी राशन ले रही पाकिस्तानी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अब आकाश अपने बेटे उस्मान को अपनी भाभी को गोद देना चाहता है। मना करने पर आकाश और उसके परिजन दहेज मांगने लगे। आकाश और उसके परिजन उस्मान को मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी से शिकायत की, लेकिन मामला परामर्श केंद्र भेज दिया गया। यहां आकाश नहीं आया। अब किला थाने में नूरसबा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed