फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Pakistani Woman Caught Receiving Government Ration with Fake Aadhaar Case Filed UP Crime News

UP News: बरेली में सरकारी राशन ले रही पाकिस्तानी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Jun 2025 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 04:08 PM IST
सार

Government Ration Fraud: बरेली में रोहिंग्या बांग्लादेशी तलाशी अभियान के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। शहर में दीर्घकालिक वीजा पर रह रही पाकिस्तानी महिला ने अपना राशन कार्ड बनवा लिया। वह सरकारी राशन भी ले रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Bareilly Pakistani Woman Caught Receiving Government Ration with Fake Aadhaar Case Filed UP Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock adobe

विस्तार

Bareilly Ration Scam: बरेली में विदेशी नागरिकों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बारादरी थाना क्षेत्र में दीर्घकालिक वीजा पर रह रही पाकिस्तानी महिला ने खुद को परिवार की मुखिया दर्शाकर फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। वह सरकारी राशन भी ले रही थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरहत को हिरासत में लिया। बाद में नोटिस तामील कराकर उसे मुचलके पर छोड़ा गया है।

विज्ञापन


बारादरी थाने में तैनात दरोगा सौरभ तोमर ने बताया कि विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान उन्हें सूफी टोला में रह रही पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना के बारे में पता चला। वह हर तीसरे साल वीजा की अवधि बढ़वाकर यहां रह रही है। उसके खिलाफ नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 17 और बीएनएस की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

आठ माह की उम्र में आई, अब 60 साल की हुई
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि साठ साल की फरहत आठ माह की उम्र में मां और बड़ी बहन के साथ यहां ननिहाल में आई थी। मां और बहन पाकिस्तान लौट गईं, पर वह नहीं गई। यहीं उसकी पढ़ाई हुई और सूफी टोला निवासी शाहिद खलील से निकाह भी हो गया। शाहिद की अब मौत हो चुकी है। फरहत की पांच बेटियां और दो बेटे हुए। एक बेटे की मौत हो चुकी है। चूंकि, जन्म से वह पाकिस्तानी है तो यहां उसके दस्तावेज नहीं बनने चाहिए थे।

यह भी पढ़ें- UP: दिन में महिला को किया 18 बार फोन, रात में वीडियो कॉल... बार-बार की यह डिमांड; शव के पास मिलीं ये दो चीजें
 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि फरहत को भारतीय नागरिकता ही प्राप्त नहीं है, फिर उसका आधार और राशनकार्ड कैसे बन गया? किसकी चूक या मिलीभगत से ऐसा हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जाली कागजात बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed